लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आज अंडरग्राउंड ट्रेन में हुए धमाके में इस लोगों के चेहरे झुलस गये। घटना के बाद ट्रेन सेवाएं रोक दी गयी है। शुरुआती खबरों में बताया गया है कि पारसन्स ग्रीन्स अंडरग्राउंड स्टेशन पर सफेद कंटेनर में धमाका हुआ जिससे कई यात्रियों के चेहरे झुलस गये। घटना के तुरंत बाद यात्रियों के बीच भगदड़ मच गयी। भगदड़ में भी कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।