गाजियाबाद(TBC News)। रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सैफ्रोन, रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम गैलोर और रोटरी क्लब आफ दिल्ली ईस्ट एंड के सदस्यों ने रहम फाउंडेशन और गाजियाबाद भार्गव समाज समिति के सहयोग से कई स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट्स और फलों का वितरण किया गया।

आरएचएएम यानि रहम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार भार्गव के पिताजी स्व. श्री जय किशन भार्गव जी की आठवीं पुण्यतिथि पर तीन अलग-अलग जगहों पर खाने के पैकेट्स और फलों का वितरण किया गया। सेक्टर-12 की फे्रंड्स सोसाइटी के सामने आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों को छोले-भटूरे और फल बांटे गए।

मुख्य अतिथि रोटेरियन रवि बाली ने डॉ. धीरज कुमार भार्गव व उनके परिवार के सदस्यों के साथ स्व. श्री जय किशन भार्गव जी की स्मृति में राह चलते लोगों को छोले भटूरे के पैकेट्स और फल दिए।
मुख्य अतिथि रोटेरियन रवि बाली ने भार्गव परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह परिवार गरीब लोगों की सेवा करने में हमेशा आगे रहता है। कोई भी अवसर हो, यह परिवार गरीब और वंचित लोगों की हर प्रकार से सेवा करता है।

डॉ. धीरज कुमार भार्गव ने बताया कि बाबूजी की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर हर साल जरूरतमंदों खाने के पैकेट्स और अन्य सामान दिए जाते हैं। समाजसेवी स्व. जय किशन भार्गव ने अपने पूरे जीवन में गरीब और वंचित लोगों की भलाई के लिए कार्य किए। जब भी किसी को कोई समस्या आती थी या मदद की आवश्यकता पड़ती थी, बाबूजी हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर रहम फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को हर संभव मदद करता है। इस मौके पर स्व. जयकिश भार्गव के पुत्र डॉ. धीरज कुमार भार्गव, पुत्रवधू मनीषा भार्गव, पुत्र नीरज भार्गव पुत्रवधू विजया भार्गव, पौत्र प्रतीक भार्गव, पौत्र वधू कोमल जैन भार्गव, पौत्री कुनिका भार्गव पसारी, कुनिका भार्गव के पति श्रेय पसारी, पौत्र अंश भार्गव, पौत्री तान्या भार्गव ने स्व. जय किशन भार्गव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।