गाजियाबाद। डूडाहेडा धर्मशाला में अमित त्यागी और कुणाल त्यागी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी, विधायक अजीत पाल त्यागी, राजेंद्र त्यागी, अमरीश त्यागी और ब्लॅाक प्रमुख राजीव त्यागी सहीत अन्य गणमान्य व्यक्ती भी मौजूद रहे। बैठक में गाजियाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा भी शामील हुए। बैठक में अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाजपा प्रत्याशी को फूलों की माला पहनाकर व गुलदस्तां भेंटकर उनका स्वागत किया। साथ ही विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया।

वही भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा को समर्थन मिल रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास की गंगा बहा रही है। जिसके आज हम और आप साक्षी बने है। भाजपा विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। क्षेत्र का विकास करना ही हमारी प्राथमिकता है। आने विधानसभा उपचुनाव में यह भाजपा की जीत नहीं बल्कि आपके विश्वास की जीत होगी। बैठक के दौरन गणमान्य व्यक्तियों ने प्रत्याशी को फूलों की माला पहनाकर व गुलदस्तां भेंटकर उनका स्वागत किया। साथ ही विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन , वही सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक साहिल त्यागी, तरुण शर्मा , अनुज त्यागी , राहुल त्यागी को धन्यवाद दिया।