गोरखपुर। लड़कियों को छेड़ने वालों को मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है। उन्ळोंने कहा कि अगर किसी ने बहन-बेटी के साथ छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर उस शोहदे का इंतजार यमराज कर रहे होंगे। उसे यमराज के यहां भेजने से कोई रोक नहीं पाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे। विकास और जनकल्याण के लिए कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कानून संरक्षण के लिए है। कानून को बंधक बनाकर व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास करने की इजाजत किसी को नहीं है। कानून सुरक्षा के लिए है। हमें सुरक्षा का बेहरीन वातावरण देना होगा।
मुख्यमंत्री योगी मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में 343 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार विकास, लोक कल्याण और बिना भेदभाव सभी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित और समर्पित है। सरकार के साथ अगर नागरिक भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो विकास कार्यों में बैरियर बनने वाले अपने आप बेनकाब हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में बैरियर बनने वालों को बेनकाब करने का काम सरकार तेजी से कर रही है। विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को मानक और गुणवत्ता के साथ विकास कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। विकास ही गोरखपुर और उत्तर प्रदेश की पहचान है। छह साल पहले प्रदेश में गोरखपुर की और देश में उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा क्या थी। विकास की क्या स्थिति थी, ये सबको पता है।