Connect with us

उत्तर प्रदेश

फ्री स्क्रीनिंग मैमोग्राफी कैंप में 20 महिलाओं का हुआ चैकअप

रोटरी क्लब इन्दिरापुरम गैलोर, गाजियाबाद सैफरोन, आरएचएएम फाउण्डेशन ने द कैंसर फाउण्डेशन के साथ मिलकर किया कैंप का आयोजन

टीबीसी संवाददाता
गाजियाबाद। द कैंसर फाउण्डेशन के तत्वाधान में शनिवार को आरएचएएम फाउण्डेशन ने रोटरी क्लब इन्दिरापुरम गैलोर, गाजियाबाद सैफरोन, मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल वैशाली के साथ मिलकर ग्रैण्ड अजनारा हैरिटेज में फ्री स्क्रीनिंग मैमोग्राफी कैंप का आयोजन किया।

कैंप में ग्रैण्ड अजनारा हैरिटेज के साथ स्थानीय निवासियों ने भी अपना चेकअप कराया। मोबाईल मैमोग्राफी बस की क्षमतानुसार 20 महिलाओं का चेकअप किया गया। कैंप को सफल बनाने में शारदा अस्पताल का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर आरएचएएम फाउण्डेशन के चेयरमैन तथा रोटरी क्लब इन्दिरापुरम गैलोर के प्रधान डाॅ. धीरज कुमार भार्गव, रोटरी क्लब गाजियाबाद सैफरोन की प्रधान कोमल भार्गव, मनीषा भार्गव, अपूर्व राज, संजय शर्मा समेत मैक्स हाॅस्पिटल का स्टाॅफ मौजूद रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *