Connect with us

उत्तर प्रदेश

प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का अभियान शुरू, 50 किलो पॉलिथिन जब्त

गाजियाबाद(TBC News)। नगर निगम की ओर से दीपावली से पहले प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत कवि नगर और मोहन नगर में विशेष प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। बाजारों में जाकर प्लास्टिक की पॉलीथिन जब्त की गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए व्यापारियों से अपील भी की गई। व्यापारियों को कपड़े की थैली इस्तेमाल करने के लिए कहा गया, साथ ही शहर वासियों को भी प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान जागरूक किया गया।


कवि नगर जोनल प्रभारी एसके राय ने बताया कि आरडीसी, राजनगर, राजापुर के क्षेत्र में जाकर अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। 49 हजार का जुमार्ना भी वसूला गया। इसी प्रकार मोहन नगर जोन में जोनल प्रभारी आरपी सिंह द्वारा राजेंद्र नगर और साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। यहां से 15 हजार जुमार्ना भी वसूला गया।


नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु अपील की। शहर में आयोजित रामलीलाओं और अन्य भव्य आयोजनों को भी प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए कहा गया है। रामलीलाओं के आयोजकों से शहर को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए जागरूकता अभियान में सहयोग करने के लिए भी अपील की गई है। व्यापारियों और दुकानदारों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए कहा गया है। नगर आयुक्त द्वारा जहां संबंधित अधिकारियों से शहर को प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया है। वहीं जिनके द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *