गाजियाबाद। थाना मसूरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 गोकश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 जनवरी थाना मसूरी पर बॉबी निवासी ग्राम नाहल मसूरी द्वारा गाय चोरी हो की शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में पुलिस को चोरी की गई गाय के अवशेष ढबारसी के जंगल में ईख के खेत में मिले थे। पुलिस द्वारा बरामद अवशेष के आधार पर मुकदमा उपरोक्त को संबंधित धाराओं में तरमीम किया गया। जिसके बाद घटना से संबंधित आरोपी फैजान निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी और इस्तकार निवासी ग्राम ढवारसी थाना मसूरी को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी फैजान और इस्तकार को साथ लेकर काटे गए गोवंश को काटने संबंधी औजार व अवशेष की बरामदगी हेतु लेकर ढबारसी के जंगल में आए थे। जहां पर आरोपियों द्वारा पहले से छुपाए हुए असलाह से पुलिस पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। मौके पर मौजुद पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक तमंचा 315 बोर एक खोखा एक कारतूस जिंदा एक एक छुरा एक बांक व काटे गए गोवंश के अवशेष बरामद किये है।फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है