कर्मचारियों ने कहा- धन्यवाद रहम (आरएचएएम फाउण्डेशन)
टीबीसी संवादाता
गाजियाबाद। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला चिकित्सालय में पहली बार अस्पताल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह कार्य आरएचएएम फाउण्डेशन द्वारा किया गया। आरएचएएम फाउण्डेशन द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पत्र पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिले नजर आये और उन्होंने इसके लिए आरएचएम फाउण्डेशन का आभार व्यक्त किया।
सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनीता महेन्दु के उद्बोधन से हुआ। श्री महेन्द्रु ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही किसी भी संस्थान की रीढ़ की हड्डी होती है। बिना इनके काम करना असंभव है। इन्हीं कर्मचारियों के कारण अस्पताल स्वच्छ एवं साफ रह पाता है। बिना इनके सवच्छता की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।


विशिष्ट अतिथि अरूण अग्रवाल ने सभी कर्मचारियों को उनके कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप लोग ही असल मायनों में सोसाईटी के हीरो हो। आप लोगों के कारण ही शहर स्वच्छ रह पाता है।
जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस अभिषेक त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हमारे कर्मचारी ही असल जिन्दगी में हमारे हीरो हैं। यदि वे नहीं होते हो हम इतनी सुगमता से कार्य नहीं कर पाते। मैं फिर एक बार उनका आभार व्यक्त करता हूं।
रहम (आरएचएएम फाउण्डेशन) के चेयरमैन डाॅ0 धीरज कुमार भार्गव ने सभी महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और उन्हंे उनके कार्यों के लिए प्रेरित किया। श्री भार्गव ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है। समाज में सभी लोगों की आवश्यकता होती है। सभी के कार्य अपने आप में बड़े होेते हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो प्रधानमंत्री स्वयं सफाई अभियान में भाग नहीं लेते। आप लोग ही अस्पताल में आई गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों की उपचार में विशेष भूमिका निभाते हो।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब गाजियाबाद सेफरोन, इन्दिरापुरम गैलोर, दिल्ली ईस्ट एंड, गाजियाबाद सेफरोन, गाजियाबाद नार्थ सेंट्रल, गाजियाबाद अशोका, गाजियाबाद आस्था, गाजियाबाद विस्ता, गाजियाबाद ग्रेस, गाजियाबाद रिदम तथा गाजियाबाद भार्गव समाज समिति का विशेष सहयोग रहा। सम्मान समारोह के उपरांत अस्पताल स्टाॅफ समेत लगभग 100 लोगों को जलपान भी कराया गया।
इस अवसर पर आरएचएएम फाउण्डेशन के सचिव दयानन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीषा भार्गव, संदीप इंदौरिया, संजय शर्मा, विक्रम सिंह समेत अस्पताल का स्टाॅफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में तृशा तथा दिपाली गुप्ता ने समन्वयक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।