Connect with us

उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देन बार आरोपी गिरफ्तार, नगद व सफेद धातु के छोटे बड़े सिक्के बरामद

गाजियाबाद। रामदास गुप्ता  निवासी के ए 101 कविनगर ने थाना कविनगर अपने नौकर चन्दन व उसके 4-5 साथियों पर उनके घर में उन्हे और उनकी पत्नी को कमरे में बन्द करके दिया। जिसके बाद घर में रखे नकदी व जेवरात (सोने, चांदी व हीरे के ) की डकैती कर ले जाना की शिकायत दी गई। पुलिस द्वारा पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर अरोपियों की तलश में जुट गई।

घटना के अनावरण करने के लिए पुलिस द्वारा कई टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जाँच शुरु की। जिसके चलते पुलिस ने लोकल इनपुट, सीसीटीवी कैमरे,सर्विलान्स सैल व मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 जनवरी को आरोपी चन्दन कुमार निवासी गाँव पैता थाना फूलपरास जिला मधुबनी बिहार कोफूलपरास से झझारपुर जाने वाले हाइवे के बीच थाना फूलपरास जिला मधुबनी बिहार से गिरफ्तार कर  13 जनवरी को थाना कविनगर पर लाया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 3,45,980 रुपये नगद और 47 सफेद धातु (चांदी जैसे) के छोटे बड़े सिक्के बरामद किये है।

पुलिस की पुछजाछ में आरोपी चन्दन ने पूछताछ में बताया कि जो रूपए और चाँदी के सिक्के मेरे पास से बरामद हुए है वे मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर कविनगर क्षेत्र में रामदास के घर 07 जनवरी की  रात में लूट की थी, जिसमें से ये माल मेरे हिस्से में आया था। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि मुझे 10 जनवरी की शाम यह पता चल गया था कि लूट में शामिल मेरे अन्य साथी गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ लिए हैं तथा मेरा भी नाम पुलिस को पता चल गया है। जिसके बाद पकड़े जाने के डर और लूटे गए रूपयों को जंगल में छुपाने की फिराक में आया था कि पुलिस ने पकड़ लिया ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *