Connect with us

इलाहाबाद

गाजियाबाद में डेंगू के सबसे घातक स्ट्रेन डेन-2 ने दी दस्तक

गाजियाबाद। गाजियाबाद में डेंगू अब और खतरनाक होता जा रहा है। डेंगू के सबसे खतरनाक स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू स्टेन की सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गाजियाबाद से 50 डेंगू मरीजों के सैंपल सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। इनमें से पांच मरीजों के सैंपल में डेन-2 की पुष्टि हुई है।
बता दें कि डेन-2 की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। अब गाजियाबाद में जिनोम सिक्वेंसिंग के निर्देश दिए गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के अनुसार गाजियाबाद जिले से 50 मरीज के सैंपल सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमसी लखनऊ भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को शासन स्तर से जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। रिपोर्ट के आधार पर जी केजीएमसी लखनऊ द्वारा रेडमाइजेशन के बाद सीरो टाइपिंग में पांच सैंपल डेन-2 सिरो टाइपिंग पाए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार जिले में डेंगू का डेन-2 संक्रमण फैल गया है। डेन-2 डेंगू ज्यादा घातक माना जा रहा है। इस प्रकार के स्ट्रेन के संक्रमण के कारण कई बार मरीज को शॉक सिंड्रोम होता है और मल्टी आॅर्गन फैलियर से मौत हो जाती है। इसमें अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। साथ ही इसके लक्षण भी अलग होते हैं। स्ट्रेन डेन-2 अधिक खतरनाक होता है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि वर्तमान में डेंगू का संचरण काल है। डेंगू मुख्य रूप से चार प्रकार के स्ट्रेन के कारण होता है। यह एक से चार तक होता है। वर्तमान में जनपद गाजियाबाद में आने वाले धनात्मक केसों में डेन-2 मुख्य कारण रहा है। जिससे जनमानस के जीवन की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है एवं लापरवाही करने पर मृत्यु भी हो सकती है।
आमतौर पर डेंगू का दूसरा स्टेन अन्य स्टेन के मुकाबले अधिक प्रभावित करता है। ध्यान रखें, यदि दोबारा संक्रमण हो तो उसका तुरंत इलाज कराना जरूरी होता है। ऐसे में बुखार उतरने और प्लेटलेट्स सामान्य होने पर 4 से 5 दिन सचेत रहने की जरूरत रहती है। शरीर में अधिक परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाना जरूरी होता है। गाजियाबाद में 12 नए मरीज मिले हैं। जबकि अब तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 594 पहुंच चुका है। मंगलवार को डेंगू के बारे नए मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसके बाद जनपद में डेंगू मरीजों की संख्या 594 तक पहुंच गई है। जिले में डेंगू के 84 एक्टिव पेशेंट है। इनमें से 55 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *