गाजियाबाद (TBC News )। विजयदशमी के अवसर पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने कविनगर, राजनगर, सुल्लामल घंटाघर और क्रॉसिंग रिपब्लिक में आयोजित रामलीलाओं के रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया।

कवि नगर की धार्मिक रामलीला कमेटी ने 70 फीट का रावण तैयार कराया था। कविनगर रामलीला का मंचन करीब 40 वर्षें से किया जा रहा है।
विजयदशमी के दिन गाजियाबाद में तमाम जगहों धार्मिक रामलीलाओं का मंचन किया गया। वहीं, रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया गया।
कवि नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल ने बताया कि 40 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जाता है और रावण के पुतलों का दहन किया जाता है। इस बार भी रावण का 70 फीट ऊंचा पुतला लगाया गया। साथ ही कुंभकरण का पुतला 65 फीट वह मेघनाथ का पुतला 60 फीट का बनाया गया। जिसमें रंग बिरंगे कागज लड़कियां बास की बलिया ग्रीन पटाखे आदि का प्रयोग कर करीब 2 लाख रुपए की लागत से बनाया गया। केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने रात आठ बजे पुतलों का दहन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक भी उपस्थित थे।
समिति के सचिव भूपेंद्र चोपड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया।