
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस के अंर्तगत जनपद की गाजियाबाद विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया बुधवार सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम तक चलेगा।

उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मतदान केंद्र पर पहुचकर स्थिति का जायजा ले रहै है। वही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। गाजियाबाद विधानसभा सीट के मतदाता में मतदान के लिए घरों से निकल कर बूथ केंद्र पर जा रहे हैं।

