Connect with us

आध्यात्म

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को महाकुंभ में आने हेतु आमंत्रित किया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रीहरदीप पुरी जी को प्रयागराज महाकुंभ 2025 में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री महोदय को कुंभ कलश, महाकुंभ-2025 का लोगो, कुंभ साहित्य और महाकुम्भ संबंधी विविध सामग्री भेंट की।

इस अवसर पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभावशाली दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इसे ऐतिहासिक बनाने की दिशा में अहम कदम उठा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार दिव्य, भव्य एवं डिजिटल महाकुंभ के लिए प्रतिबद्ध है। शिष्टाचार भेंट के दौरान धर्मपाल सिंह ने महाकुंभ के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। धर्मपाल सिंह  ने कहा कि महाकुंभ, भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत’ की दिव्य और जीवंत झांकी है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ 2025 भारत की सांस्कृतिक विविधता और अनेकता में एकता का प्रतीक है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की सम्भावना है।

केंद्रीय मंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की और कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की महान धरोहर है। श्री सिंह ने औपचारिक निमंत्रण देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। पुरी ने निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *