गाजियाबाद। रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3012 की पहली महिला डीजीई अमिता मोहिन्द्रू के जन्मदिन के अवसर पर आरएचएएम फाउंडेशन और रोटरी क्लब इंदिरापुरम, गाजियाबाद सेफरोन, गाजियाबाद इंडस्ट्रियल टाउन, गाजियाबाद सनराईज, गाजियाबाद नार्थ सेंट्रल, इंदिरापुरम गैलोर, दिल्ली ईस्ट एंड, दिल्ली मयूर विहार, गाजियाबाद ग्रीन, गाजियाबाद अशोक, गाजियाबाद आस्था, गाजियाबाद विस्टा, गाजियाबाद ग्रेस, गाजियाबाद रिदम, मयूर विहार, सोनीपत मिड टाउन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी और उनके दीर्घायु होने, साथ ही उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

इस कड़ी में आरएचएएम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. धीरज भार्गव ने डिस्ट्रिक्ट 3012 की पहली महिला डीजीई अमिता मोहिन्द्रू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने अथक परिश्रम और दूरदर्शिता से क्लब का गौरव बढ़ा है। साथ ही आप के प्रयास से जरुरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आया है। आप को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

डीजीई अमिता मोहिन्द्रू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रतीक भार्गव ने कहा कि डीजीई अमिता मोहिन्द्रू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आप सकारात्मक बदलाव और असाधारण उत्साह के साथ समाजकल्याण में अपना योगदान दे रहे हैं।भगवान से आप की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

डिस्ट्रिक्ट 3012 की डीजीई के जन्मदिन पर मनीषा भार्गव ने कहा कि डीजीई अमिता मोहिन्द्रू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। हमारी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ चलाया जा रहा लोककाल्याण का अभियान, आप के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।

डीजीई अमिता मोहिन्द्रू को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए दयानंद शर्मा आदरणीय डीजीई अमिता मोहिन्द्रू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें। आपके द्वारा किये कार्य हमारे लिए प्रेरणीय हैं। आपके नेतृत्व व मार्गदर्शन ने मुझमें जन.जन की सेवा में तत्पर रहने के लिए नई ऊर्जा का संचार किया है।