गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गाजियाबाद पहुंचकर पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी के निधन पर श्रद्धांजलि दी और राजनीति में उनके योगदान को याद किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित आवास पर पहुंचे और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व. राजपाल त्यागी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने राजपाल त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वर्तमान विधायक अजीत पाल त्यागी को पितृशोक होने पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भी इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।