Connect with us

इलाहाबाद

राजस्थान में मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना, महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, फिर गांव में घुमाया

नई दिल्ली (TBC News)। राजस्थान में मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां प्रतापगढ़ शहर के एक गांव में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। उसके साथ मारपीट की गई। इस शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा खुद शुक्रवार रात को एक्शन में आए। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा। शनिवार सुबह मिली ताजा जानकारी के अनुसार इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान के अुनसार यह वारदात 21 वर्षीय महिला के साथ गुरुवार को हुई। थाना इलाके के पहाड़ी गांव में महिला के साथ शमार्नाक हरकत उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने की। महिला के साथ मारपीट की गई। उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया।
महिला के साथ इस हैवानियत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। महिला के पूर्व पति काना सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा को कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार देर रात ही जयपुर एडीजी दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेज दिया गया।
डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले में महिला के साथ हुई घटना निंदनीय है। पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने ये शर्मनाक काम किया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *