ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी है। आरोप है कि यथार्थ ग्रुप ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। इस मामले में सुबह 7:30 बजे से यथार्थ ग्रुप पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल रही है।
जानकारी के मुताबिक यथार्थ ग्रुप पर इनकम टैक्स चोरी करने का आरोप है। यथार्थ हॉस्पिटल पर आरोप है कि उन्होंने करोड़ों रुपए के इनकम टैक्स में हेरफेर किया है। बताया जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन तक यथार्थ ग्रुप के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल सकती है। हालांकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड होने की वजह से मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।