गाजियाबाद। वसुंधरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस दौरान साहिबाबाद विधायक, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री ने वसुंधरा सेक्टर-3 में बूथ संख्या 343-349 पर मंडल अध्यक्ष विनित त्यागी जी एवं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार निरन्त हर वर्ग के लोगो के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियावन कर रही है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने अपने क्षेत्र के लोगों जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने का कार्य करना होगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इनका लाभ उठा सके।
वहीं दूसरी और वसुन्धरा मंडल के ही बूथ संख्या-305 पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह ने भी मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के सुना। इस दौरन मंजू त्यागी,कांति त्यागी,अभिषेक पंडित,अजीत सिंह, वीरेन्द्र प्रताप,परितोष त्यागी,अमरेश चौधरी,राहुल तिवारी,सुनील राय,प्रदीप सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।