Connect with us

स्वास्थ्य

निर्विरोध चुने गए गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्य

गाजियाबाद। नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक शुक्रवार को हुई। इस दौरान 12 नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनमें भाजपा के 9 सदस्य सहित कांग्रेस, सपा और निर्दलीय के एक-एक सदस्य चुने गए।
भाजपा ने ऐन वक्त पर पार्षद धीरज अग्रवाल का नाम वापस ले लिया। इस पर मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव में वोटों की खरीद-फरोख्त होने की जानकारी मिली थी। इसलिए भाजपा ने एक उम्मीदवार का नाम वापस लेकर अपने पार्षद की कुबार्नी देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में खरीद-फरोख्त को रोका है और चुनाव निर्विरोध कराया है। मेयर ने कहा कि गलत करने वालों पर मेरी निगाह बनी रहेगी।
नगर निगम कार्यकारणी समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, उनमें अजय शर्मा, आदिल मलिक, धीरेंद्र यादव, प्रवीण चौधरी, मनोज त्यागी, राजकुमार सिंह, गौरव सोलंकी, यशपाल पहलवान, रेखा गोस्वामी, रामनिवास बंसल, राजीव शर्मा और शीतल देओल शामिल हैं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा अगर दसवें पार्षद को उतारती तो आसानी से जीत जाती लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ख्याल करते हुए पार्षद का नाम वापस लिया गया। कई दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा के संपर्क में थे। मजबूत लोकतंत्र के लिए विपक्ष का मजबूत होना आवश्यक है। इसी लिहाज से भाजपा ने दसवें प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *